घाटशिला, फरवरी 19 -- गालूडीह। रसोईया का अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब विद्यालयों में दिखना शुरू हो गया है शिक्षक और छात्राएं सुबह से ही एमडीएम बनाने में जुट गए हैं। हालांकि अनुभव की कमी के बावजूद एमडीएम जरूरी है।हम बात कर रहे हैं सालवनी मध्य विद्यालय की जहां लगभग नामंकित 212 छात्र छात्राएं हैं।इन 212 छात्र छात्राओं का एमडीएम बनाने में 3 रसोईया काम करती है।इधर रसोईया के हड़ताल पर जाने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों की बढ़ गई है। शिक्षक विनय कुमार मुर्मू ने कहा कि पहले वैकल्पिक व्यवस्था में माता समिति ने कार्य की बात कह इंकार कर दिया ।अन्य रसोईया से बात कही गई तो उसने अपने हाजरी पर काम करने की बात कही और काम के बाद पैसा की बात कही जो शिक्षकों के लिए नामुमकिन था।अंत में हार कर गुरुवार को शिक्षक और छात्राओं ने कमान संभाली और एमडीएम की ...