रांची, फरवरी 28 -- रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के शिक्षक आशुतोष कुमार मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें विदाई दी गई। आशुतोष मिश्र ने 1997 में विद्यालय में टीजीटी और फिर पीजीटी कंप्यूटर साइंस तथा एनआईओएस प्रमुख के पद पर योगदान दिया। विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर एस वेंकट रमन, लाल अशोक नाथ शाहदेव, उमाशंकर शर्मा, आशीष नाथ शाहदेव, अजय बैठा, प्राचार्य ललन कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.