पटना, मई 6 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने शिक्षक भर्ती परीक्षा तीसरे चरण के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने मांग की कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती से संबंधित सभी रिक्त पदों का पूरक परिणाम तुरंत जारी किया जाय। लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू की सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर संवेदनशील नहीं है। न्याय देने की जगह उनपर लाठीचार्ज कराया गया। ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू सरकार की लाठी की चोट का जवाब, बिहार की जनता वोट की चोट से देगी। वहीं, कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ. शकील अहमद खान ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और भर्ती घोटाला बिहार सरकार की पहचान बन चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.