हल्द्वानी, मई 6 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रौतेला ने कॉलेज प्रशासन पर बैठक की सूचना नहीं देने और लापरवाही का आरोप लगाया है। रौतेला ने कहा कि सोमवार को कॉलेज सभागार में हुई शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक की जानकारी उन्हें अखबारों के माध्यम से मंगलवार को मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि कॉलेज प्रशासन उन्हें बैठक में बुलाना कैसे भूल गया और कोई लिखित सूचना क्यों नहीं दी गई? रौतेला ने कहा कि वह कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन को सहयोग देने को तैयार हैं। लेकिन अध्यक्ष निर्वाचित होने के छह महीने बाद भी प्रशासन ने उन्हें औपचारिक रूप से नहीं बुलाया। इधर प्राचार्य डॉ.एनएस बनकोटी ने बताया कि बैठक की सूचना प्राध्यापकों की ओर से दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.