सीवान, अगस्त 31 -- हसनपुरा। प्रखंड व नगर पंचायत के सभी प्रारंभिक स्कूलों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस माह की संगोष्ठी का थीम था "खेलो और सीखो"। जहां शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के खेल से संबंधित उनके अभिभावकों के साथ पढ़ाई के साथ साथ खेल संबंधित अपने विचार को साझा किया। वहीं बताया कि खेल केवल बच्चों के शारीरिक विकास का साधन नहीं है, बल्कि उनके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीमवर्क जैसी जीवन कौशल विकसित होते हैं। विद्यालय में उपलब्ध खेल उपकरणों, गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का अवलोकन करवाते हुए बताया गया कि खेल बच्चों की शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं। वहीं शैक्षणिक प्रगति पर भी चर्चा गई। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.