पलामू, दिसम्बर 23 -- सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय में गुनगुने धूप व चाय की चुस्की के बीच अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने कहा कि ठंड व धुंध से त्रस्त जनजीवन को गुनगुने धूप से राहत मिली। अभिभावकों संग शिक्षकों की बैठक में बच्चों की उपस्थिति,शैक्षिक उपलब्धि,स्वच्छता,पोषण,आयरन की गोली,रेल,अर्द्धवार्षिक परीक्षा,इको क्लब आदि विषयों पर संवाद हुआ। बैठक के उपरांत अभिभावकों को कक्षा कक्ष तथा विद्यालय परिसर का परिभ्रमण कराया गया। बैठक में अध्यक्ष पार्वती देवी,शिक्षिका निशा कुमारी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर,लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा,उपाध्यक्ष ललिता देवी,रीता देवी,हेवंती देवी,नीलम देवी,सूरज कुमार,रीमा विश्वकर्मा,संभल प्रजापति,नंद किशोर बैठा,माया देवी,शोभा देवी,उमा देवी व सुशीला देवी स...