धनबाद, दिसम्बर 24 -- बलियापुर। प्रधानखंता हाई स्कूल में शिक्षक-अभिभावक-छात्र गोष्ठी हुई। एचएम शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक के पारस्परिक प्रयास से ही बच्चों को बेहतर बनाया जा सकता है। बीइइओ रीना कुमारी ने छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया। अभिभावकों ने एचएम को बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति का भरोसा दिया। पिंकी कुमारी, संदीप कुमार मिश्रा, सुशील कुमार, संतोष कुमार महतो, अजीगल हांसदा, ईश्वर प्रसाद साव, अभिभावकों में यशोदा देवी, अनिता देवी, जैतुन निशा, धनेश्वर महतो आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन एचएम शालिनी श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...