घाटशिला, मार्च 14 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज में शिक्षक संघ द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि होली प्रेम और सद्भावना का पर्व है, जो समानता का संदेश देती है। इस पर्व में रंग एवं अबीर खूब खेलें। परंतु अपने स्वास्थ्य के साथ सामाजिक सौहार्द्र का पूरा ध्यान जरूर रखें। प्राचार्य ने अपने संबोधन में घाटशिला कॉलेज के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से अपील की कि दो पहिए वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। प्राचार्य ने बाजार में उपलब्ध रासायनिक रंगों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यथासंभव हर्बल रंगों का प्रयोग करें। जिन्हें रंगों या अबीर से परहेज है, उनके साथ रंग-अबीर नहीं खेलें। होली के पर्व पर ऐसा संदेश दें कि होली बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है। अपने भीतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.