सहारनपुर, मार्च 27 -- नागल। बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में अभिभावकों के साथ समस्याओं के समाधान को आयोजित बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। महाविद्यालय प्राचार्यि डॉ पूनम यादव ने कहा कि छात्राओं की रोजाना उपस्थिति दर घट रही है, जो चिंता का विषय है। कहा कि क्षेत्र में सरकारी महाविद्यालय होने के बावजूद प्रति वर्ष नए प्रवेश में भी लगातार कमी आ रही है। कहा कि महाविद्यालय शिक्षक अच्छी व आधुनिक शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने में हमेशा तत्पर है तथा सभी तरह सहयोग करने में हर समय अभिभावकों के साथ खडा है। अभिभावकों ने छात्राओं का भविष्य उज्जवल बनाने में शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए महाविद्यालय की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ कल्पना राव, डॉ संतोष चौधरी, प्रीति, इस्तखार अली, प्रदीप चौधरी रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.