पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर के रजवाडीह मध्य विद्यालय के शिक्षकों व छात्र छात्र-छात्राओं ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। विद्यालय परिवार ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों का पूर्ण सफाया करने की मांग की। सभा में प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी, शिक्षिका निशा कुमारी ,प्रियंका कुमारी, पूनम रानी,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा ने मृत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। प्रधानाध्यापक ने कहा कि समस्त देश इस हमले का त्वरित व माकूल जवाब चाहता है। दानवों के दमन में देरी न हो। देश का हर सच्चा नागरिक इस जघन्य अपराध से व्यथित व आक्रोशित है। पर्यटकों पर यह हमला वस्तुत: देश पर हमला है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.