गाजीपुर, फरवरी 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में 72825 और 29334 भर्ती के शिक्षकों को स्वीकृत चयन वेतनमान के बाद वेतन निर्धारण प्रक्रिया में अनियमितता बरतने को लेकर शिक्षकों ने शुक्रवार को लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि कि शासन के निर्देशों के बावजूद वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय में प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिससे पात्र शिक्षक चयन वेतनमान के लाभ से वंचित रह गए हैं। चेताया कि अगर विसंगतियों को दूर नहीं किया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से पारदर्शी ढंग से पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान को स्वीकृत किया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय स्तर पर निर्धारण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता हुई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.