प्रयागराज, मार्च 5 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) कार्यकारिणी की आपात बैठक बुधवार को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में प्रो. उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पीएचडी और एमफिल डिग्रीधारकों की अग्रिम वेतनवृद्धि को वापस लेने के निर्णय का खुलकर विरोध किया। सभी सदस्यों ने कहा कि 18 जुलाई 2018 को गजट प्रकाशित होने के बाद 2017 के पत्र के आधार पर पीएचडी और एमफिल के लाभ को समाप्त करना अन्यायपूर्ण है। यह पूरे देश में अध्यापकों और अन्य एकेडमिक स्टाफ को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। निर्णय लिया गया कि ऑक्टा का प्रतिनिधिमंडल सात मार्च को दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) की ओर से यूजीसी नई दिल्ली पर दिए जा रहे धरना में सम्मिलित होगा। सात मार्च को ऑक्टा के बैनर तले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.