गोरखपुर, जनवरी 12 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मंगलेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया के पीछे प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण पर आपत्ति जताई गई। संघ ने बताया कि इससे कक्षा एक से 12 तक अध्ययनरत लगभग एक हजार छात्रों के स्वास्थ्य और शिक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। महापौर से कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुश कुमार सिंह द्वारा भी अलग से प्रार्थना पत्र दिया गया। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष कुमार राव, वीरेंद्र दीक्षित, गोरखनाथ सिंह, अमित विक्रम पांडेय व मुकेश श्रीवास्तव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...