चंदौली, मार्च 22 -- चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बने मूल्यांकन केंद्र पर विरोध जताया। शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। वहीं चकिया, चंदौली और पीडीडीयू नगर में बने तीनो मूल्यांकन केंद्रों पर शुक्रवार को कुल 29 हजार 545 कापियां जांची गई। हालांकि तीसरे दिन भी 602 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षक नेता बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षक की बहली, वित्तविहीन शिक्षकों को सेवा शर्त के साथ मानदेय, धारा 21, 16, 12, 18 को बहाल करने, पारिश्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.