बक्सर, फरवरी 7 -- युवा के लिए ------ सतर्कता उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद में मॉक ड्रिल आयोजित ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया बचाव के तरीके डुमरांव, संवाद सूत्र। शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद में भूकंप व अग्नि से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका मीरा सिंह मीरा के नेतृत्व में बच्चों को भूकंप से बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह बताया गया कि भूकंप आने की स्थिति में किस प्रकार सतर्कता और संयम से काम लेना चाहिए। इस दौरान बच्चों को भूकंप का मूल मंत्र झुको, ढको और पकड़ो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उसे व्यवहार में उतारने का अभ्यास भी कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.