बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता को लेकर आदेश की प्रति जलाकर उसका विरोध-प्रदर्शन किया तथा सदन में सांसदों की ओर से टेट के मुद्दे को लेकर उठाए गए प्रश्नों पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के जवाब को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बुधवार को काफी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी की और सरकार के टेट मुद्दे पर गंभीरता को नहीं लेने पर नाराजगी व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि लगातार संसद में 25 से अधिक पक्ष व विपक्ष के सांसदों ने दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाया था और सभी मानक और परीक्षाओं को पूर्ण कर नौकरी कर रहे शिक्षकों पर अचानक टेट परीक्षा पास करने के अव्यवहारिक आदेश पर केंद्रीय मंत्री ...