रांची, जनवरी 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज में शनिवार को वर्ष 2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों की बैठक गई। इसमें शिक्षकों ने मुख्य रूप से 2022 से लंबित प्रोन्नति की प्रक्रिया को अविलंब शुरू करने की मांग उठाई। जुटान के संयोजक डॉ. कंजीव लोचन ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि संगठन इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा और जल्द ही प्रोन्नति के लिए मुहिम शुरू की जाएगी। इसके अलावा, कई शिक्षकों का अब तक वेतन निर्धारण न होने पर भी चिंता व्यक्त की गई। शिक्षकों ने कहा कि यह कार्य विवि स्तर पर लंबित है, जिसका समाधान तुरंत होना चाहिए। बैठक में डॉ. सुप्रिया, डॉ. ममता प्रिया कुजूर, डॉ. स्नेहा शाह, डॉ. प्रिया कुमारी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. कंचन मुंडा सहित शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...