बलरामपुर, अगस्त 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलिया में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांच बिंदुओं पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के साथ अभिभावकों की उपस्थिति पर भी चर्चा की गई। विद्यालय प्रधानाध्यापिका सीमा जयसवाल की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय में नई प्रधानाध्यापिका के कार्यभार ग्रहण करने पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सहित छात्र-छात्राओं का शिक्षकों से परिचय कराया गया। जुलाई महीने में सबसे अधिक उपस्थिति के लिए चयनित बच्चों को स्टार ऑफ द मंथ का पुरस्कार देने की रणनीति बनाई गई। जुलाई महीने के मासिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों से पुरस्कार वितरण की व्यवस्था की गई। इसके साथ-साथ विद्यालय में नामांकन उपस्थिति एवं छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.