सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें शिक्षक समस्याओं के निदान व विभिन्न मांगों को लेकर ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय होने का आह्वान किया गया। शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं और संगठन के नीतियों पर भी विस्तार से चर्चा कर सभी को एकजुट होने की अपील की गई। सभी ने समस्याओं के समाधान न होने पर मांगों की लड़ाई एकजुटता से लड़ने का संकल्प लिया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि सभी शिक्षकों को एकजुट होकर अपने मांगों के लिए आवाज बुलंद करने की जरूरत है। संगठन के आह्वान पर सभी शिक्षक ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय होकर...