मुजफ्फर नगर, सितम्बर 13 -- जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण किए जाने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेशों को भूतलक्षी प्रभाव बताते हुए प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इसमें संशोधन किए जाने की मांग को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाएं शुक्रवार को सरकुलर रोड स्थित बीएसए कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री व केंद्रीय विधि मंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने एक सितंबर 2025 को आदेश जारी कर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के आदेश दिए हैं। इससे पूर्व शिक्षकों की अर्हता में टीईटी परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.