रांची, मार्च 18 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल दीपाटोली में शिक्षकों के लिए मूल्य-आधारित कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। आध्यात्मिक गुरु और प्रेरक वक्ता दास गदाधर दास प्रभुजी ने शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने श्रीमद्भागवद्गीता के विस्तृत विवरण के माध्यम से शिक्षकों के बीच कर्तव्य, धर्म और कर्म के विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आध्यात्म शिक्षा का महत्व बताया। यह भी बताया कि भगवद्गीता हिंदू दर्शन और आध्यात्मिकता की आधारशिला है, जो एक उद्देश्यपूर्ण और सार्थक जीवन जीने के लिए शाश्वत ज्ञान प्रदान करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.