गिरडीह, अप्रैल 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पुराने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय झंडा मैदान के समीप शिक्षक संगठन समन्वय समिति की बैठक बुधवार शाम झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें झारखंड मंत्री परिषद द्वारा टीजीटी के 8650 एवं पीजीटी के 250 कुल 8900 बचे रिक्त एवं स्वीकृत पद को मरणशील घोषित करने का विरोध किया गया। बताया गया कि अब उच्च एवं प्लस टू उच्च विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी की बहाली न होकर माध्यमिक आचार्य पद पर बहाली की जायेगी। साथ ही वेतनमान लेवल 7 एवं लेवल 8 पर जो बहाली होती थी अब लेवल 6 पर होगी। जिससे नई नियुक्तियों में शिक्षकों का वेतन घट जाएगा। इसके पूर्व प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक की नियुक्ति होती थी, उसे बंद कर सहायक आचार्य की नियुक्ति करने का निर्णय लिया और वेतनमान भी घटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.