लखनऊ, नवम्बर 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बेसिक शिक्षकों के सेवा संबंधी मामले के निस्तारण में 25 जिलों के बीएसए और बीईओ फिसड्डी पाए गए हैं। इससे नाराज शासन ने सभी को चेतावनी जारी की है। दरअसल, बीते पांच नवम्बर को शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के चयन वेतनमान मामले के निस्तारण के लिए एक सप्ताह की समय सीमा तय की गई थी। निर्देश दिए गए थे कि तय समय सीमा में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के मानव संपदा पोर्टल के चयन वेतनमान मॉड्यूल पर निस्तारण किया जाए। 20 दिनों से अधिक समय बीतने के बाद जब मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध डाटा का विश्लेषण किए जाने पर पता चला कि 25 ऐसे जिले हैं, जहां की प्रगति बहुत ही खराब हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारियों, दोनों स्तर पर कार्य आगे बढ़ा ही नहीं है। मऊ और चंदौली जैसे जिले में तो 99 फीसदी ...