मैनपुरी, जनवरी 6 -- बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के समायोजन में मनमानी की जा रही है। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने ये आरोप लगाकर बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और प्रभारी बीएसए को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि शिक्षकों के समायोजन में पारदर्शिता बरती जाए। जो भी अनदेखी की जा रही है उसे दूर कर शिक्षकों को विकल्प देकर समायोजन कराया जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के समायोजन में नियमों की अनदेखी की जा रही है। शिक्षकों को बताए बिना सूचना जारी कर यू डायस बदलकर एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में समायोजित कर सुदूर ब्लॉकों में भेजा जा रहा है। जिससे शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है। जिल सह संयोजक हरेंद्र सिंह बैस ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा। पात्र शिक्षकों को स्थानांतरित न करके अपात्र कर दिय...