बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। नियमों की अनदेखी कर गुपचुप तरीके से शिक्षकों का समायोजन किया जा रहा है। महिला के 60-60 किलोमीटर दूर तबादला कर दिये गये। रातों रात समायोजन का खेल हुआ। इसको लेकर यूटा विरोध में उतर गया। यूटा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा, प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के विकल्प लिए बिना ही आनन फानन में समायोजन किये जा रहे है। यूटा पुरजोर तरीके से विरोध करेगा, बेसिक के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जो शिक्षकों के समायोजन की जानकारी शिक्षकों को पहले से नहीं दी गई, न समायोजन वाले शिक्षकों की सूची जारी हुई। और न ही स्कूलों के विकल्प लिए गये। शिक्षकों के समायोजन रातों रात कर दिए गये। इतना ही नहीं समायोजन तो किया ही गया और मानव सम्पदा पर स्कूल भी बदल दिए गये l महिला शिक्षकों को समायोजित करते हुए 60-60 किमी दूर फेंका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.