रांची, अप्रैल 3 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की हारिण पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बारेडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापिका और दो शिक्षिका के खिलाफ गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह सात बजे विद्यालय खुलना चाहिए, परंतु प्रभारी प्रधानाध्यापिका और दो शिक्षिका समय पर विद्यालय नहीं आती हैं। गुरुवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीण और अभिभावक ग्राम प्रधान के साथ विद्यालय पहुंचे। लेकिन सुबह आठ बजे तक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के नहीं आने से ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई शिक्षक और शिक्षिका समय पर नहीं आते हैं। इससे विद्यालय समय पर नहीं खुलने से सही ढंग से बच्चों का पठन-पाठन नहीं हो रहा। अभिभावकों का कहना है उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से कई बार की है, परंतु कोई सुधार नहीं हुआ। ग...