मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य कार्यकारिणी सदस्य विमलेंद्र विमल के नेतृत्व में सोमवार को डीआईओएस से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रमुख रूप से शिक्षकों के वेतन भुगतान में हो रही देरी को गंभीर मुद्दे के रूप में उठाया गया, जिससे शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा एनपीएस (नई पेंशन योजना) के राज्यांश के संबंध में जानकारी मांगे जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वस्त किया कि दिसंबर 2025 तक का राज्यांश शीघ्र ही शिक्षकों के खातों में प्रेषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लं...