मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की बोर्ड कापियों का मूल्याकंन बुधवार से शुरू हो गया। शहर के चार केंद्रों पर शुरू हुए मूल्याकंन कार्य से पूर्व परीक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध दर्ज कराते हुए काली पट्टी बांधकर परीक्षकों ने मूल्याकंन किया। पहले दिन 17766 हाईस्कूल व इंटरमीडिए की कापियों का मूल्याकंन हुआ। शहर के राजकीय इंटर कालेज, एसडी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज और इस्लामियां इंटर कालेज में बुधवार को आवंटित परीक्षक सुबह नौ बजे बोर्ड कापियों के मूल्यांकन को पहुंचे। मूल्यांकन शुरू करने से पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. अमित कुमार जैन के आह्वान पर शिक्षकों ने सभी केंद्रों पर पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.