गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक और मुख्य अध्यापक के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पांच और छह जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-4/7, गुरुग्राम में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता को मजबूत करना है। दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षकों को निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्यों, शिक्षण विधियों और कक्षा में प्रभावी पढ़ाई से संबंधित जानकारी दी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान किसी भ...