पटना, फरवरी 4 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 853 करोड़ 28 लाख 64 हजार की राशि जिलों को जारी की गई है। इससे लगभग 72 हजार शिक्षकों को फरवरी और मार्च माह का वेतन भुगतान होगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) को पत्र भेजा है। जिलों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पीएफएमएस के माध्यम से पंजीकृत शिक्षकों को उनके वेतन मद में संधारित खाता में राशि देनी है। विभिन्न जिलों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत लगभग 72 हजार शिक्षकों को वेतन भुगतान होता है। किस जिलों को कितनी राशि दी गई है, यह भी जिक्र किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.