प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज। परिषदीय शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं जैसे चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, अवशेष वेतन तथा मानव सम्पदा पोर्टल के डाटा से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने गुरुवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है 29 और 30 अगस्त को अभियान चलाकर संबंधित मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पर्यवेक्षण में शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इससे पहले भी सचिव ने 19 और 26 अगस्त को स्थानान्तरित शिक्षकों का डाटा एवं कतिपय शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण में आ रही विसंगति को मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.