लखनऊ, फरवरी 2 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में समायोजन के मामले में याची शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया पर 13 जनवरी को लगी अंतरिम रोक को अगली सुनवाई तक के लिए बढ़ा दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह की एकल पीठ ने शिक्षकों की ओर से दाखिल कुल 130 अलग-अलग याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए पारित किया। सोमवार को सुनवाई के दौरान पक्षकारों ने अपना-अपना जवाबी शपथ पत्र व प्रत्युत्तर शपथ पत्र दाखिल किया। इस पर न्यायालय ने अंतिम सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख नियत करते हुए तब तक के लिए अंतरिम रोक बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि याचिकाओं में तीसरे चरण के समायोजन में नियमों की अनदेखी को आधार बनाया गया है। कहा गया है कि पहले चरण के समायोजन में विभिन्न जिलों के तमाम स्कूल एकल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.