मथुरा, जनवरी 24 -- शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शनिवार को हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज फरह पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी महेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल कौशिक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिध शोभाराम शर्मा, शारदा ग्रुप के मनीष गुप्ता ने संयुक्ति रूप दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें 26 जिलों के शिक्षक तथा प्रदेश के 230 शिक्षक पदाधिकरियों भाग लिया। प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि संगठन की विचारधारा तथा शिक्षकों को अपने कर्तव्यों से जुड़कर अपने दायित्वों को निभाना है। डॉक्टर कमल कौशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा संगठन शिक्षकों की हर लड़ाई को लड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर ने कहा कि शिक...