चाईबासा, अक्टूबर 9 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़ा लगिया में शिक्षकों की कमी को लेकर की एक बैठक विद्यालय परिसर में हुई। बैठक अध्यक्षता मुखिया रायमुनि पूर्ति ने की। इस मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधारियों ने विद्यालय का संचालन मात्र एक शिक्षक द्वारा किए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कैसे कक्षा 1 से लेकर आठ तक के बच्चों को पढ़ाई करा सकेगा है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इस मामले को लेकर उपायुक्त ज्ञापन सौंपने की बात कही। विद्यालय के लिये तीन शिक्षक और दो शिक्षिकाओं को पदस्थापित करने के लिए मांग किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष डूमनी सालबुनिया, आईटीसी के डायरेक्टर फादर रंजीत, सदस्य मुन्नी सुंडी, हीरा सुंडी, ग्रामीण ...