गढ़वा, अक्टूबर 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एक्स्ट्रा मार्क्स के द्वारा झारखंड राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का पांच दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ। उसके तहत शिक्षकों को कंप्यूटर में दक्ष करने का प्रयास किया जा रहा है। आईसीटी प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि हम सब मिलकर कंप्यूटर को बेहतर तरीके से चलाने की कला सीख रहे हैं। प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य भी यही है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं आवश्यक तकनीक से परिचित होकर अपने आप को दक्ष बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहें। राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय, गढ़वा में संचालित प्रशिक्षण में नीरज श्रीधर, बबीता देवी, राकेश कुमार, जय कुमार दुबे, ऋचा पांडेय, पुष्पा देवी, रंजना कुमारी, संगीता कुमारी, रेशमा कुमारी, सुषमा देवी सम्मिलित होकर कुशलतापूर्वक सीख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.