पटना, जनवरी 20 -- शिक्षा समिति की बैठक महापौर सीता साहू की अध्यक्षता में हुई। शिक्षा समिति से संबंधित विभिन्न मामलों पर विमर्श किया गया। चिकित्सीय अवकाश के कुल 121 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। मातृत्व अवकाश के 39 मामलों व पितृत्व अवकाश के चार मामलों को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त-सह-प्राधिकृत पदाधिकारी शिक्षा समिति एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी थे। बैठक में शिक्षकों के विभिन्न विद्यालयों में योगदान से संबंधित 38 मामलों पर विचार कर उनकी स्वीकृति प्रदान की गई। शिक्षकों के अर्जित अवकाश से संबंधित 65 मामलों को भी स्वीकृत किया गया। शिक्षकों की उच्च शिक्षा के लिए योग्यता विस्तार से संबंधित 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें विचार के बाद स्वीकृति दी गई। शिक्षकों के अवैतनिक अवकाश से संबंधित कुल 11 आवेदनों को भी स्वीकृति दी...