गिरडीह, जून 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखण्ड के महेशलुंडी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षकों के ऊपर गुटबाजी का आरोप लगाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शिक्षकों की मनमानी और आपसी सिरफुटव्वल से छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गणेश ने कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक माया कुमारी खुद क्लास नहीं लेती है और उन्हें देखकर दूसरे शिक्षक भी क्लास नहीं ले रहे हैं। सिर्फ बीएड के प्रशिक्षु छात्र नौवीं एवं दसवीं की क्लास ले रहे हैं। जब प्रभारी प्रधानाध्यापक से इस बारे में हमलोग बात करते हैं तो वे कहती हैं कि है मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती है और कोई शिक्षक मेरी बात नहीं मानता है। हमें सीनियरिटी के आधार पर प्रभारी बना दिया गया है इसलिए प्रभारी से हमें मुक्त करवाएं। विद्यालय की पढ़ाई पूरी तरह से खत्म हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.