अंबेडकर नगर, जून 23 -- नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी से सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात कर उनका जिले में स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं उसको समय के अंतर्गत निस्तारित किया जाएगा। नियमानुसार होने वाले कार्यों के लिए शिक्षकों या संघ के पदाधिकारी को बार-बार उनके कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ विजय वर्मा की अगुवाई में मिले पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को हर तरह के समर्थन का आश्वासन दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में शिक्षण कार्य पर विशेष ध्यान दें। उनकी कोई भी समस्या लंबित नहीं रहने पाएगी। इस अवसर पर संघ के जिला संरक्षक आनंद कुमार दूबे, जिलामंत्री श्रीप्रकाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्याम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.