मधुबनी, फरवरी 4 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। प्राथमिक, प्रखंड व विशिष्ट शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन लिया जा रहा है।ऐसे शिक्षक जो कम से कम 12 वर्ष की सेवा कर चुके हैं उनके लिए प्रोन्नति का मौका मिलने वाला है। शिक्षकों से मैट्रिक,इंटर,योगदान की तिथि,प्रशिक्षण प्रमाणपत्र सहित अन्य प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन लिया जा रहा है। इसके लिए प्राथमिक शिक्षक पंचायत में,विशिष्ट और प्रखंड शिक्षक आदि को टीपीसी भवन में आवेदन जमा कराने को कहा गया है। बिस्फी बीईओ शेखर कुमार ने शिक्षकों से जितना जल्द हो सके अपना आवेदन सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्र ससमय जमा कराने को निर्देशित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.