हमीरपुर, फरवरी 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय (कंपोजिट) चंदौखी के अभिभावकों ने शिक्षकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित प्रार्थना पत्र डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। बीएसए ने मामले की जांच कराने की बात कही है। सुमेरपुर विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदौखी निवासी लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी, रूचि, विनीता, रश्मि, अशोक कुमार, केशकली, मनीष कुमार, अनिल कुमार रामबहादुर, प्रीतम लाल प्रजापति, महेश आदि अभिभावकों ने दिए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि उनके गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट विद्यालय स्थापित है। यहां अध्यापकों द्वारा विगत कई वर्षों से शिक्षा का स्तर लगातार गिराया जा रहा है। बीते 09 फ़रवरी को विद्यालय के प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत ...