लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित मॉडल स्कूलों (आदर्श विद्यालयों) की स्थिति लोहरदगा जिला में चिंताजनक बनी हुई है। जिले में मॉडल विद्यालय भंडरा और मॉडल विद्यालय किस्को संचालित हैं। दुखद स्थिति यह है कि इन स्कूलों में शिक्षकों की समुचित नियुक्ति न होने से बच्चों के नामांकन को लेकर अभिभावक उदासीन हैं। गत वर्ष प्रवेश परीक्षा के लिए मात्र 17 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से आधा दर्जन बच्चे ही सफल हुए। लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि सफल छात्रों में से किसी ने भी विद्यालय में नामांकन नहीं कराया। इस वर्ष भी स्थिति बेहतर नहीं है। जैक द्वारा प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है। जिसमें प्रत्येक स्कूल को 20 से 25 छात्रों से फॉर्म भरवाने का लक्ष्य दिया गया है। बावजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.