सहरसा, जनवरी 2 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। 2026 में भी शिक्षकों की सरकारी अवकाश पर रविवार का डंक लगने वाला है। शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2026 का वार्षिक अवकाश तालिका जारी कर दिया गया है। जिसके तहत विभाग द्वारा विभिन्न आयोजन के अवसर पर शिक्षकों को 75 छुट्टी दी गई है। लेकिन इन छुट्टी में 10 दिन रविवार पड़ता है। जबकि रविवार को स्वत सभी विभाग बंद रहती है। ऐसे में 65 छुट्टी का शिक्षकों को लाभ मिलेगा। वर्ष 2026 में 3 ऐसी सरकारी छुट्टी है जो रविवार को पड़ती है। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, पटना द्वारा राजकीय , राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों संस्कृत, उर्दू एवं मदरसा विद्यालय सहित के लिए वर्ष 2026 के लिए पूर्व में निर्गत विभागीय आदेश को संशोधन करते अवकाश तालिका जारी किया गया है। जारी अवकाश तालिका मे...