छपरा, जुलाई 11 -- बच्चों की उपस्थिति से लेकर नामांकन तक की निगरानी करेंगे आरडीडीई छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्यालयों में छात्रों के नामांकन से लेकर उनकी दैनिक उपस्थिति व शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी तक की निगरानी अब क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) करेंगे। शिक्षा विभाग ने सारण के आरडीडीई की पोस्टिंग के बाद ही उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक योजनाओं व कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधार के लिए इनकी सघन निगरानी जरूरी है। नियमित अनुश्रवण की दी गयी जिम्मेदारी सारण प्रमंडल के आरडीडीई राजदेव राम को इन कार्यों के नियमित अनुश्रवण की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने योगदान के तुरंत बाद प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों - सारण, सीवान और गोपालगंज के जिला शिक्षा पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.