मधेपुरा, मार्च 9 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ई-शिक्षकोश पर फर्जी तरीके से शिक्षकों की उपस्थिति रोकने के लिए जिला स्तर पर एक सेल बनाने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम तरनजोत सिंह ने विद्यालयों का अतिक्रमित भूमि और भूमिहीन विद्यालयों की विस्तृत सूची तैयार कर सोमवार को होने वाली बैठक में उपस्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस सूची के आधार पर संबंधित पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। विद्यालयों में उपलबध करायी जा रही मध्याह्न भोजन की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि उपस्थित छात्रों के अनुसार एमडीएम संचालित करें। डीएम ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया और समीक्षा कर उपस्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.