जौनपुर, फरवरी 17 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में अफसरों की निगरानी ठीक से नहीं होने के कारण कई स्कूलों में शिक्षक या तो समय पर नहीं पहुंच रहे हैं या बिल्कुल नहीं पहुंच रहे हैं। एक मामला डोभी ब्लाक के रेहारी प्राथमिक विद्यालय का सामने आया। यहां 10 बजे तक महज एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र ही पहुंचे। जबकि यहां तीन शिक्षक और दो शिक्षक मित्र तैनात हैं। जो शिक्षक पहुंचे थे वह विलंब से। ऐसे में बच्चों ने शिक्षक की अनुपस्थिति में ही प्रार्थना कर लिया और स्कूल खुलने पर झाड़ू भी लगाया। परिषदीय स्कूलों में साफ सफाई के लिए पूर्व में सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया था। स्कूलों को फरमान जारी किया गया था कि एक रजिस्टर रखा जाएगा। उसमें नियमित सफाई कर्मियों की उपस्थिति भरी जाएगी। उसी के आधार पर सफाई कर्मियों का मानदेय जारी किया जाएगा, लेकिन यह व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.