औरंगाबाद, मई 21 -- कुटुंबा और नवीनगर प्रखंड के कई स्कूल शिक्षा विभाग की विरोधाभासीय कार्यशैली से कई स्कूलों में समस्या उत्पन्न हो रही है। कुटुंबा प्रखंड का मिडिल स्कूल दुधमी और नवीनगर प्रखंड का उर्दू प्राइमरी स्कूल राजपुर, दोहरे प्रबंधन की समस्या से जूझ रहे हैं। दुधमी स्कूल के शिक्षकों को वेतन कुटुंबा प्रखंड से मिलता है लेकिन शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन नवीनगर प्रखंड के बीआरसी से होता है। इसके विपरीत राजपुर स्कूल का संचालन कुटुंबा बीआरसी से होता है लेकिन वेतन नवीनगर प्रखंड से दिया जाता है। इस दोहरे प्रबंधन के कारण दोनों स्कूल संसाधनों और सुविधाओं से वंचित हैं। शिक्षक कभी-कभी इस स्थिति का फायदा उठाते हुए अनुपस्थिति का बहाना बनाते हैं, दावा करते हैं कि वे दूसरे प्रखंड के बीआरसी गए थे। इस व्यवस्था से दोनों स्कूल उपेक्षित रहते हैं क्योंकि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.