नोएडा, दिसम्बर 5 -- नोएडा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बोर्ड ने 15 दिसंबर तक वेबसाइट पर शिक्षकों का विवरण डालने ने निर्देश दिए हैं। परिषद के सचिव ने कहा है कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य उनके विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों का विवरण वेबसाइट पर समय से अपलोड कर दें। विवरण अपलोड करते समय एक बार पुनः पूर्ण सतर्कता और गहनता से जांच अवश्य की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कोई शिक्षक गलत विषय में परीक्षक के रूप में न चुना जाए और न ही कोई अपात्र शिक्षक चयनित हो सकें। यदि कोई अयोग्य शिक्षक परीक्षक नियुक्त होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि परिषद की वेबस...