बरेली, जनवरी 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षकों के नियम विरुद्ध समायोजन को लेकर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के 30 दिसंबर 2025 के आदेश के क्रम में मतदाता पुनरीक्षण एवं एसआईआर जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य के दौरान शिक्षकों का समायोजन करना पूर्णतया अवैधानिक है। इसलिए सभी ने समायोजन को निरस्त करने की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा 20 जनवरी 2023 तथा 14 नवंबर 2025 को जारी शासनादेशों और शिक्षा निदेशक (बेसिक) के 16 नवंबर 2025 के आदेशों का पालन नहीं किया गया। समायोजन में पारदर्शिता का अभाव रहा, विषयवार तैनाती, यू-डाइस आंकड़ों, एनआईसी पोर्टल प्रक्रिया, रिक्तियों की ...