गंगापार, मार्च 7 -- बीआरसी पर दो दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्री प्राइमरी पाठशाला का कार्यक्रम चलाया जा रहा था वह शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को आनन्ददायक कक्षा संचालन के शिक्षा शास्त्र, वंडर बाक्स के सामग्री, दक्षता का चिन्हांकन एवं शिक्षण, कहानियों, खेलों, खिलौनों, कला, चित्रों एवं रोचक सामग्री के माध्यम से तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को रुचिकर ढंग से पढ़ाने के तरीके की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 50 कोलोकेटेड केन्द्रों से नोडल शिक्षक एवं आंगनबाडी़ कार्यकत्रियों ने दो अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। मास्टर ट्रेनर एआरपी आशुतोष कुमार तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री शिल्पी कुमारी ने योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.