हाजीपुर, जनवरी 5 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और बेहतर शिक्षण पद्धति को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को क्लास रूम टीचिंग का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षकों का अनुकरण और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय वैशाली महिला कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने शिक्षकों से बेहतर शिक्षण पद्धति से छात्राओं को शिक्षित किए जाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के सफल संचालन के लिए प्राचार्य की कार्यशैली की प्रशंसा की। वैशाली महिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह रविवार को महाविद्यालय परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि बीआरए बिहार विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.